कार और ट्रक में ज़बरदस्त भिड़ंत मौके पर ही चार लोगों की दर्दनांक मौत | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कार और ट्रक में ज़बरदस्त भिड़ंत मौके पर ही चार लोगों की दर्दनांक मौत | New India Times

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में कार और ट्रक में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई जिस से मौके पर ही 4 लोगों की दर्दनांक मौत हो गई। बताया जा रहा है टक्कर इतनी भयानक थी कि टाइल्स से भरे ट्रके के पीछे के टायर ऊपर उठ गए।

कार और ट्रक में ज़बरदस्त भिड़ंत मौके पर ही चार लोगों की दर्दनांक मौत | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार MP 04 CX 6283 कार से सवार पांच युवक भोपाल से मिसरोद की तरफ आ रहे थे। रात करीब साढ़े तीन बजे भोपाल-होशंगाबाद रोड स्थित सुरेन्द्र लैड मार्क के सामने तेज रफ्तार कार पीछे से टाइल्स भरे ट्रक क्रमांक RJ 11 GA 9356 में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के पीछे से घुसने पर ट्रक के पीछे के दोनों पहिए ऊपर उठ गए। कार में सवार युवकों के चेहरे बुरी तरह से कुचल गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने में काफी परेशानी हुई। लाशों को निकालने के लिए जेसीबी आयरन कटर का सहारा लेना पड़ा । मृतकों में दो की पहचान 35 साल के हितेश निवासी खजुरी और 25 साल के आदित्य पांडे निवासी अवधपुरी के रूप में हुई है। बाकी दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिस का इलाज नर्मदा ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version