राजस्थान शिक्षक संघ युवा बाडी ने की वाइस प्रिंसिपल पद पर 50% सीधी भर्ती की मांग | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा बाडी ने की वाइस प्रिंसिपल पद पर 50% सीधी भर्ती की मांग | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ युवा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ब्लॉक बाड़ी ने आज जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भेज कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भी स्थानांतरण शुरू करने की मांग की है।ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर पहलावत ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों के स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाकर 14 जुलाई से 14 अगस्त तक की छूट दी गई है। सरकार के गठन को ढाई साल हो चुके हैं अभी तक तृतीय श्रेणी शिक्षकों, प्रबोधक, शारीरिक शिक्षक एवं प्रतिबंधित जिलों के शिक्षकों के तबादले एक बार भी नहीं किए गए हैं। लंबे समय से सरकार से आस लगाए बैठे शिक्षक सरकार की भेदभाव पूर्ण दोहरे मापदंडों की नीति से आक्रोशित हैं क्योंकि शिक्षकों के विभिन्न कैडरों प्रिंसिपल, व्याख्याता, प्रधानाध्यापक आदि के स्थानांतरण कई बार कर दिए हैं।
जिला संयोजक मनोज मीणा और जिला सचिव जनक राजपूत ने बताया के हाल ही में शिक्षा सेवा नियमों में भारी बदलाव किया गया है जिसमें प्रधानाध्यापक के पद को समाप्त कर दिया गया है इसके समकक्ष वाइस प्रिंसिपल पद का सृजन किया है। राजस्थान शिक्षक संघ युवा वाइस प्रिंसिपल पद की 50% सीधी भर्ती की मांग करता है जिससे तृतीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के युवा शिक्षक जो जो मेहनत के बल पर उच्च पद पर पहुंचने का सपना देखते हैं वह पूरा हो सकेगा और नए एवं ऊर्जावान शिक्षकों को भी मौका मिलेगा।जिला संघठन महामंत्री पारसराम ने कहा कि अगर सरकार हमारी इन दोनों मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो जल्द ही जयपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर पहलावत, मनोज मीणा, दिनेश कुशवाह, दीपक मीणा, कैलाश चाहर,जनक राजपूत, बबलू कश्यप, पीतम धाकड़, मुकेश मीणा, बिरजू सिसोदिया, ऋषिकेश मीणा, पारस राम, जितेंद्र सिंह, बंदना माहोर, विनोद प्रजापति, कमलेश पाराशर, सीताराम मीणा, मानसिंह मीणा, पुष्पेंद्र मीणा, देवेंद्र शर्मा, सुदामा मीणा, कैलाश चंद, अनिल शर्मा, कल्पना मीणा, स्वप्निल यादव, निजाम खान, अनिल मीणा, देवेंद्र स्वर्णकार, पुरुषोत्तम, सुरेंद्र बेनीवाल, मेघ सिंह मीणा, विक्रम सिंह, रवीश सिरोहा, रघुवीर प्रसाद, विद्याराम, सुमन चेतीवाल, सुनील शर्मा, आमिर खान, राजीव परमार, हलुका, प्रभाव शर्मा, जितेंद्र वर्मा, होरिलाल आदि भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version