श्रेय की राजनीति करती है कांग्रेस, फ्लेक्स लगा के कर रही है ढोंग, परासिया में बनने वाला अस्पताल शिवराज सरकार की देन: कपिल ठाकुर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

श्रेय की राजनीति करती है कांग्रेस, फ्लेक्स लगा के कर रही है ढोंग, परासिया में बनने वाला अस्पताल शिवराज सरकार की देन: कपिल ठाकुर | New India Times

भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल ठाकुर ने प्रेस विज्ञाति के माध्यम से बताया कि परासिया मे बनने वाला 100 बिस्तरों का अस्पताल भाजपा की शिवराज सरकार की देन है,इस अस्पताल को खोले जाने की घोषणा तत्कालीन परासिया विधायक ताराचंद बाबरिया के निवेदन पर मोरडोंगरी की सभा मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने की थी लेकिन आज कांग्रेस के नेता झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर जगह जगह फ्लेक्स लगा कर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे है,ऐसे ही श्रेय की घटिया राजनीति मंधान डेम पर कांग्रेसियो ने की जबकि पूरा कोयलांचल जानता है कि केंद्र की मनमोहन सरकार ने उक्त डेम के लिए अपना हिस्सा देने से मना कर दिया था तब पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया ने नौतपे की चिलचिलाती धूप में नंगे पैर पैदल कावड़ लेकर यात्रा निकाली थी तब डेम में लगने वाली समस्त राशि देने की घोषणा राज्य की शिवराज सरकार ने की और आज डेम बन कर तैयार हो गया किंतु उस बने हुए डेम को आज कांग्रेसी फ़र्ज़ी तरह से अपनी उपलब्धि बताने से बाज नही आते है। इसी तरह अस्पताल को लेकर भी कांग्रेस झूठी वाहवाही लूटने मे लगी है। इसी दौरान 100 बिस्तरों के परासिया में बन रहे अस्पताल के लिए क्षेत्र की जनता की और से भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल ठाकर ने मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार भी व्यक्त किया है।

By nit

Exit mobile version