विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए आज देर शाम उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पहुंचेंगे भागलपुर | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए आज देर शाम उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पहुंचेंगे भागलपुर | New India Times

बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आज 21 जुलाई की देर शाम भागलपुर परिसदन पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री प्रसाद 22 जुलाई को समाहरणालय सभागार में विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 22 जुलाई की सुबह महर्षि मेंही आश्रम, कुप्पाघाट का दर्शन करेंगे तथा 10:30 बजे पूर्वाह्न जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रांगण में स्थित यूनियन बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं मेडिकल कैंप का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात समाहरणालय के सभागार में विभिन्न विकासात्मक कार्यों, भागलपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों एवं राजस्व संग्रहण व अन्य विषयों पर समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री प्रसाद भागलपुर परिभ्रमण के क्रम में सुल्तानगंज भी जाएंगे तथा नगर प्रशासनिक भवन, कोविड केयर सेंटर एवं एंबुलेंस का लोकार्पण करेंगे और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे।

By nit

Exit mobile version