आरएएस परीक्षा में चयनित सफल प्रतिभागियों का युवा शक्ति जाटव महासंघ द्वारा किया गया स्वागत-सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आरएएस परीक्षा में चयनित सफल प्रतिभागियों का युवा शक्ति जाटव महासंघ द्वारा किया गया स्वागत-सम्मान | New India Times

आरएएस परीक्षा में चयनित सफल प्रतिभागियों का युवा शक्ति जाटव महासंघ द्वारा समारोह आयोजित कर स्वागत-सम्मान किया गया. प्रतिभागियों ने सम्मान लेने से पहले बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण किया गया. तत्पश्चात समारोह में पदाधिकारियों सहित कॉलोनी के युवाओं द्वारा प्रतिभाओं को मालापहनाकर मिठाई से मुंह मीठा कराकर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता में श्री शिवचरण शास्त्री द्वारा अनुमोदन में युवाओं को पढ़ लिखकर आगे बढ़ने को मार्गदर्शन किया। उपस्थित अतिथि चयनित प्रतिभागी बाबूलाल जी ने अपने विचारों में समाज के प्रति सद्बुद्धि, अच्छे विचार अच्छा कार्य करने से आगे बढ़ने को बताया। इसी क्रम में कृष्ण कुमार सोलंकी ने समाज के युवाओं से कहा कि आज के युग में अपने प्रत्येक बच्चे को पढ़ाना लिखाना चाहिए ये जरूरी नहीं कि पढ़ लिखकर नौकरी करें या अच्छा अधिकारी बनें, पढ़ने लिखकर एक अच्छा इंसान तो बन सकता है इसलिए शिक्षा को जीवन में महत्वपूर्ण बताया।

सम्मान समारोह में आए सभी पदाधिकारियों, अतिथियों, नागरिक बंधुओं को संघ जिला अध्यक्ष रविंद्र मौर्य ने धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छी विचारधारा के साथ आगे बढ़ने के लिए युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आना बहुत ही जरूरी है, आए हुए सभी युवा साथियों को धन्यवाद। दिया।
समारोह में सिंधी लाल उर्फ भोलाराम मीडिया प्रभारी, नवल सिंह हरदेव सिंह खरे जिला महासचिव, ऋषि मौर्य राहुल जिला सचिव, जितेंद्र पालीवाल ब्लॉक अध्यक्ष धौलपुर, सतीश चंद्र निवेश ब्लॉक अध्यक्ष राजाखेड़ा एवं गजेंद्र सिंह सैलू, श्रीनिवास, आशीष, हरि ओम, विशाल सिंह सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version