यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों और महंगाई के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अब्दुल सग़ीर खान ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. सग़ीर खान ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से तबाह कर दिया और अब महंगाई की मार देश की जनता को झेलनी पड़ रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो रहा है। सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल के दाम केंद्र ने इतने बढ़ा दिए हैं कि आम जनता की पहुंच से दूर हैं। आम जनता इस महंगाई से परेशान है। मगर केंद्र सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। कोरोना के कारण लोगों ने अपने रोजगार खो दिए हैं और लाखों लोगों ने अपनों को खो दिया है। ऐसे में लोगों की आर्थिक मदद करने के बजाय मोदी सरकार लोगों की महंगाई से कमर तोड़ रही है।मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जिससे जनता में हाहाकार मचा हुआ है।
खान ने कहा कि जब यूपीए सरकार सत्ता में थी, तब पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 9.20 रुपये था और अब मोदी सरकार में यह 32 रुपये कर दिया गया। हम सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग करते हैं। साथ ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग करते हैं। आज पूरा देश लगातार महंगाई की मार झेल रहा है लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है पेट्रोल ,डीज़ल की कीमत जहां शतक लगाने को है वहीं सरसों एवं अन्य तेल दोहरा शतक लगा रहा है ! महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से केंद्र की मोदी सरकार फेल हो गई है ! देश को बर्बादी के कगार पर ले जा रही हैं केंद्र की मोदी सरकार। खान ने हल्ला बोलते हुए कहा कि महंगाई पर देश की जनता को गुमराह करने वालों की जुबान पर अब ताले क्यों पड़े हैं। 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का झांसा देने वाले मोदी जी और अमित शाह बताएं कि 100 रुपए डीजल की कीमत होने से किसान की आय कैसे दुगनी होगी ? मोदी ने सबसे पहले देश के किसानो के साथ धोखा किया व्यापारी कर्मचारी से लेकर युवाओं को बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया। हर वर्ष दो-दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा आज युवाओं को बेरोजगार करने पर तुली है। बेरोजगारी से तंग आकर युवा अपनी जान गवा रहे हैं पूर्व सभापति रितेश शर्मा ने कहा कि आज देश में चारों तरफ़ भय और अराजकता का माहौल है।
कोरोना महामारी से निपटने में भी मोदी सरकार पूरी तरह फेल रही हैं। ऐसी नकारा ओर निक्कमी मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री अब्दुल सग़ीर खान, पूर्व सभापति नगरपरिषद धौलपुर रितेश शर्मा, श्रीमती डॉ शालिनी, श्रीमती रितु पांडेय, सग़ीर खान छावनी, रहमान मिर्ज़ा, आफताब अहमद, हज कमेटी अध्यक्ष सुलेमान फारुक़ी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मुन्ना अब्बासी, दीपक बाथम मजीद खान, इरफ़ान खान,चंद्रप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र कुमार, सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
