सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

नवनियुक्त थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति खीरों थाने का चार्ज संभालते ही एक दिन पूर्व हुई व्यापारी से लूट का खुलासा कर दिया. इसी क्रम में 6 जुलाई शाम लगभग 4:15 बजे राम जी ट्रेडर्स शिवाकांत तिवारी, मार्केट से तगादे के पैसे लेकर लौट रहे थे। शिवाकांत तिवारी जैसे ही बरवलिया तिराहे से बड़े नहर की ओर खीरों थाने के बॉर्डर पर पहुंचे, यूपी 72 नंबर की काली पल्सर बाइक सवार लुटेरों ने लाठी से वार करके शिवाकांत तिवारी को गिरा दिया। गिरते ही लुटेरों ने चाकू से कई वार कर वसूले गए रुपए से भरी बैग जिसमे लगभग दो लाख रुपए थे, लूट कर फरार हो गए। इसी क्रम में खीरों थाना प्रभारी ने हरिशंकर प्रजापति ने सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स भेजकर उपनिरीक्षक शिवनंदन मिश्रा, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, हेडकॉस्टेबल जमील ने मौके पहुचकर गौनहा मोड़ पर पहुंचकर दबोच लिया. वहीं उसके पास से एक लाख पंचानबे हजार रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर जनता सहयोग करें तो अपराध शून्य हो जाए. सबसे पहले जनता की शिकायत सुनना उनकी प्राथमिकता में है। क्षेत्र में अवैध धंधों पर अंकुश लगाया जाएगा. खीरों थाने के थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन व शांति बनी रहे और जरूरतमंदों व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय मिले यही उनका प्रयास रहेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में शराबबंदी तथा अपराध पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। पदभार के तुरंत बाद वे क्षेत्र भ्रमण को निकले नवनियुक्त खीरों थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति ने कहा कि खीरों थाने में आने वाले हर पीड़ित की शिकायत सुनी जाएगी और पूर्णता उसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान प्रेस के लोगों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों से कोई समझौता नहीं, शराब माफियाओं को जेल के अंदर पहुंचाना, गरीब-अमीर में बिना फर्क है न्याय दिलाना, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
वही व्यापार मंडल के लोगो ने किया नवयुक्त थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति का स्वागत इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला प्रभारी लालगंज विवेक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मृत्युजय बाजपेई, जिला महामंत्री अनूप शर्मा,अध्यक्ष महारानीगंज अनिल सिंह, अध्यक्ष खीरों दुर्गा सिंह राठौर, महामंत्री खीरों अफसर खान, उपाध्यक्ष खीरों सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष विनय जायसवाल, अनिल गुप्ता, रामजी आदि लोग मौजूद रहे।
