यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आज बजरंग दल द्वारा जिला कलेक्टर राकेश जायसवाल को जिला पशु चिकित्सालय में गौवंश की उपचार के दौरान उचित व्यवस्था न होने को लेकर ज्ञापन देकर पशु चिकित्सालय में टीन शेड या छत की व्यवस्था की मांग की. जिला सह सयोंजक राम शर्मा ने बताया कि आज ज्ञापन के द्वारा जिला कलेक्टर को पशु चिकित्सालय में गौवंश की उपचार के दौरान धूप और बारिश में पानी से बचने की कोई व्यवस्था नही हैं बारिश के पानी की वजह से गौवंश के घाव पक जाते हैं कई बार तो घाव पकने की वजह से गौवंश की मौत तक हो जाती हैं। गौरक्षा प्रमुख दिनेश परमार ने बताया कि पशु चिकित्सालय में चार दिवारी न होने की वजह से आवारा कुत्ते भी गौवंश को जिंदा खा कर घायल कर देते हैं जिससे गौ उपचार की वजह से ठीक होना तो दूर और ज्यादा बीमार हो जाती हैं ऐसे में गौमाता की देख रेख में बहुत परेशानी होती हैं कई बार तो गौवंश की मौत तक हो जाती हैं. इन अव्यवस्थाओं की वजह से अब तक कई गौवंश काल के मुँह में जा चुकी हैं. ज्ञापन देने वालों में प्रखंड सयोंजक चन्द्रप्रताप धाकरे, रविन्द्र, नरेश प्रजापति, विजेंद्र, अरविन्द, वीरू, नवल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
