अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय जागरूक युवा मंच भारत, हज़रत अब्बास अलमदार कमेटी एवं तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान
द्वारा कोरोना से सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चला कर लोगों को कोरोना से बचाव की समझाइश दी गई साथ ही साथ मास्क एवं सेनेटाइजर भी वितरित किए गए।
तृप्त सामाजिक सेवा संस्थान की अध्यक्षा तृप्ति साहू का कहना है कि हमारी संस्था समाज से सरोकार रखती है इसलिए समय-समय पर अलग-अलग तरह के जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, आज इसी कड़ी में गांधी नगर में कोरोना से सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान
कार्यक्रम रखा है जिसमें 18 से कम उम्र के बच्चों एवं उनकी माताओं को मास्क, सेनेटाइजर वितरण कर, इसका हमेशा इस्तेमाल, हाथों को सही तरीके से साफ रखना इत्यादि सिखाया एवं समझाया गया ताकि कोरोना की थर्ड लेयर से बच्चों को बचाया जा सके।

आप को बता दें कि विश्व के साथ हमारा देश कोरोना संक्रमित बीमारी से जूझ रहा है इससे बचने के लिए हमें चाहिए कि हम लोग अपने आपको को जागरूक करें और अफवाहों पर ध्यान ना दें। फिल्हाल इस बीमारी को यही कह सकते हैं की जानकारी ही बचाव है।
इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद, सैयद मुसर्रफ अली, नवाव शाह, शमीम अंसारी, मो. इसरायईल आजाद, शैलजा सविता, माननीय तृप्ति साहू आदि लोग मौजूद रहे।
