अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद सिद्धार्थनगर में 28 लाख पौधे लगाए जाएंगे. 1 जुलाई से 7 जुलाई के मध्य 28 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा. कोरोना से दिवंगत हुए लोगों की याद में स्मृति वाटिका का स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने शुभारंभ किया. जेल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी, मंडलायुक्त अनिल सागर, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पौधे लगाए.
