सुरक्षा संगठन भारत द्वारा मचकुण्ड मंदिर पर चलाया गया स्वच्छता सेवा अभियान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सुरक्षा संगठन भारत द्वारा मचकुण्ड मंदिर पर चलाया गया स्वच्छता सेवा अभियान | New India Times

मंदिर स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत मानवाधिकार सुरक्षा संगठन-भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौर एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी जी के निर्देशन में संगठन ने मचकुण्ड सरोवर स्थित लाड़ली जगमोहन मंदिर एवं जगन्नाथ जी मंदिर में साफ़-सफाई कर मंदिर स्वच्छता सेवा अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया व जिले के लोगों को स्वच्छता व साफ़-सफाई अपनाने का सन्देश भी दिया ! महिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष हेमलता शर्मा व युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष लकी राना एवं संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी ने इस पूरे अभियान को संचालित किया ! मंदिर को पूर्ण रूप से साफ़ सुथरा देख मंदिर के महंत जी ने कार्यकारिणी के लोगो को धन्यवाद दिया व आशीर्वाद दिया कि भविष्य में भी कार्यकारिणी ऐसे ही लोगों की सेवा करती रहे ! इस मौके पर कार्यकारिणी के युवा अध्यक्ष लकी राना व महिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी, उपाध्यक्ष आकाश पचौरी, जिला युवा महासचिव गौरव सिंघल, धौलपुर शहर मंत्री फ़ारुक़ खान, महिला उपाध्यक्ष प्रियंका ओझा, सभी लोग उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version