निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अब 9 जुलाई 2021 तक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अब 9 जुलाई 2021 तक | New India Times

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत, सत्र 2021-22 में निजी स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 9 जुलाई 2021 तक किए जा सकेंगे। पूर्व में यह तिथि 30 जून निर्धारित थी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि छात्र-हित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2021-22 के निःशुल्क प्रवेश की गतिविधियों के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गयी है।

श्री धनराजू ने बताया कि आर.टी.ई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/Rte Portal पर ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध है। इस संबंध में संशाधित समय सारिणी जारी करते हुए सभी ज़िला कलेक्टर्स एवं अन्य अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version