अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री माता प्रसाद पांडेय जी ने केक काटकर अखिलेश यादव जी के लंबी उम्र की कामना की और जन्मदिन की बधाई दी।
अपने संबोधन में श्री माता प्रसाद पांडेय जी ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जी जैसे विकास परक सोच रखने वाले नेता को प्रदेश ही नहीं देश को जरूरत है, उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उसका लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किए। किसान, छात्र, नौजवान बेरोजगार, महिला आदि सभी वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया गया था। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह हमेशा स्वस्थ रहें और 2022 में दोबारा मुख्यमंत्री बनें जिससे प्रदेश की जनता का भला हो सके।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष केके चौधरी, विधानसभा महासचिव अब्दुल लतीफ, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, बेचई यादव, दिनेश मिश्रा, रमापति पांडेय, बहरैची प्रेमी, राम चन्द्र पाठक, जुम्मन चौधरी, अक्षय अग्रहरि, सुरेश पांडेय, देवेंद्र सिंह, अविनाश त्रिपाठी, रवि दुबे, कालीचरण यादव, शीला यादव, साजिद खान, वेद प्रकाश मिश्रा, संदीप द्विवेदी, शक्ति नाथ पांडेय, सुनील यादव, विजय कुमार, जगदीश प्रसाद, अनिल सोनी, इबारत हुसैन, मनीष शुक्ला, सुभाष यादव, अजमल खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bahut sahi kiye Samajwadi party jindabad
Very good