मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम शिक्षक संघ एकीकृत ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम शिक्षक संघ एकीकृत ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने आज दिनांक 1जुलाई 2021को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम जिले के उपखण्ड कार्यलयों में जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी सैपऊ, धौलपुर में नीतू अग्रवाल, सरमथुरा में प्रमामानन्द शर्मा, बाड़ी में टीकमसिंह, राजाखेड़ा में छत्रपाल सिंह, बसेड़ी में निरंजन खिडोरा के नेतृत्व उपखण्ड अधिकारियों को ज्ञापन सोफा जिला संस्थापक सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि आज जिले सभी उपखण्ड पर एस डी एम को जिले के पदाधिकारियों ने द्वितीय, तृतीय श्रेणी अध्यापको के स्थान्तरण खोलने को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिए।शिक्षक संघ एकीकृत चन्द्रभान चौधरी व ब्लॉक् अध्यक्ष प्रमोद पाराशर सैपऊ ने बताया कि ज्ञापन में आज तृतीय श्रेणी शिक्षकों,दूतीय द्वितीय श्रेणी शिक्षको, शारिरिक शिक्षकों, पुस्तकालय प्रभारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उप खण्ड अधिकारी प्रतिनिधि अमरसिंह को ज्ञापन दिया जिसमे बताया कि राज्य सरकार ने सरकार बनते समय कहा था कि सभी श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण प्राथमिकता से किए जाएंगे, लेकिन शिक्षामंत्री की ओर से प्रथम श्रेणी व बाबूओं के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए लेकिन द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी शिक्षकों, शारिरिक शिक्षकों, पुस्तकालय प्रभारी को स्थान्तरण आदेश जारी नहीं किये जिससे इस समुदाय वर्ग में राज्य सरकार के प्रति भारी रोष है, राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत इस प्रकार के भेदभाव पूर्ण आदेश का पुरजोर तरीके से विरोध करता है जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौलसिंह जाट व महामंत्री अरविंद भातरा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की सैपऊ ब्लॉक् कार्यकारणी ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षामंत्री के ऐसे आदेश खका विरोध पर्दशन किया और और तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया है राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने द्वितीय श्रेणी,तृतीय श्रेणी शिक्षकों,के स्थानांतरण नहीं करने के कारण आज राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन करना पड़ रहा है।महिला मंत्री निर्मला शर्मा ने बताया कि द्प्रथम श्रेणी व प्रधानाचार्य के साथ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण भी किया जाना चाहिए। डार्क जोन व प्रतिबंधित जिलों में शिक्षक वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। तृतीय श्रेणी के शिक्षक सरकार से हमेशा आशा करते हैं कि सरकार स्थानांतरण नीति बनाकर बिना पक्षपात स्थानांतरण करेगी। शिक्षामंत्री का इस प्रकार का भेदभाव पूर्ण रवैया से शिक्षकों में घोर निराशा व रोष है । वर्षों से घर से दूर शिक्षकों को इस प्रकार निराश करना अन्याय है । संघ यह मांग करता है कि शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर अविलंब निर्णय ले और दुतीय श्रेणी,तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ न्याय करे।
विरोध प्रदर्शन कर शिक्षकों ने द्वितीय श्रेणी,तृतीय श्रेणी के शिक्षको,प्रबोधकों,पुस्तकालय, शारिरिक शिक्षकों के स्थान्तरण करने की जोरदार माँग की और तहसील परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।इस अवसर राकेश प्रजापति, निर्मला, सुनीता, सुशीला चौधरी, श्यामवती,विश्वेन्द्र सिंह,धर्मेन्द्र शर्मा, इस्लाम खान, रवि खान, संजय कुमार,अशोक कुमार, कैलाश चंद,गुरजीत सिंह, शाहब सिंह मीणा,भरत सिंह, सुभाष देव, अशोक चौधरी,जगदेव सिंह,हरिगोबिन्द सिंह,अशोक कुमार, राकेश प्रजापति प्रमोद ब्लॉक अध्यक्ष मनीष चौधरी अरविंद रवि खान अशोक कुमार सुभाष इस्लाम खान कैलाश चंद्र वहीद खान एवं सैकड़ों शिक्षक उपस्थित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version