त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी बस स्टैंड पर विगत दिनों से बसों के अव्यवस्थित खडे़ होने के कारण बस स्टैंड पर नगरपालिका प्रशासन की किराये की दुकानों पर व्यापार कर रहे छोटे व्यापारियों का व्यापार पूरा ठप्प सा हो गया है जिसके कारण उन सभी का अपने परिवार का भरण पोषण करना मुशकिल हो रहा है. छोटे दुकान व्यापारियों की दुकान के सामने कुछ बसें महीने भर से ज्यादा खडी़ नजर आ रही हैं जिनका आवागमन भी अभी है फिर भी बस स्टैंड पर अव्यवस्थित ही खडी नजर आ रही हैं वहीं कुछ बसों के ड्राइवर अपने मनमर्ज़ी से बसों को कहीं भी खड़ा करके आधा आधा घंटे दुकानों के सामने खड़ी करते नजर आते हैं जिसकी शिकायत समस्त दुकानों के व्यापारी गणों ने अपने क्षेत्र के विधायक हर्ष यादव को उनके कार्यालय जाकर की. दुकानदारों ने बताया कि लॉकडाउन लगने के पहले व्यवस्थित बसें लगा करती थीं व बस स्टैंड पर पुलिस आरक्षक की ड्यूटी भी लगती थी तो सभी बसें व हाथ ठेले फल दुकानदार भी व्यवस्थित दुकानें लगाते थे मगर लॉकडाउन खुलने के बाद से पूरे बस स्टैंड की व्यवस्थायें ही बिगड सी गई हैं, बस स्टैंड पर अब बस मनमर्जी स्थान पर खड़ी होती हैं व कुछ बसें तो दो माह से खडी हुई हैं जिनका आवागवन भी बंद है फिर भी खड़ी रखी हैं न ही बस स्टैंड पर थाना देवरी द्वारा कोई आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है जो व्यवस्थायें करा सके ऐसी स्थिति में वहां कोई घटना घटित होती है तो घटना के बाद ही पुलिस का आना व्यर्थ रहेगा. ऐसी बस स्टैंड की लापरवाह स्थिति के कारण सभी छोटे व्यापारी अत्याधिक परेशान हैं मगर नगरपालिका प्रशासन तथा थाना प्रशासन को कदम उठाना ही नहीं चाह रहा जिससे इन लोगों की समस्या का निराकरण किया जा सके.
