ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

स्थानीय अपराध शाखा ने शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है साथ ही पुलिस ने चोरी हुआ पचास हजार रुपये का वॉल कंपाउंड तार भी बरामद किया है और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है।

क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अधिकारी शिवाजी बुध्वंत को खुफिया तंत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि 1 मई 20201 को देवपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलाड़ी मोड़ के पास से फिर्यादी अरविंद नागोसिंग राजपूत का ट्रैक्टर-ट्राली सागर युवराज पाटील दंडाणे ता.जि.धुलिया, अविनाश बन्सीलाल परदेशी और उनके साथियों ने चुरा लिया था। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया और जांच पड़ताल में उन्होंने पुलिस को राजपूत की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ वॉल कंपाउंड के तार चोरी करने का अपराध कबूल किया और पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली और वॉल कंपाउंड तार बरामद करा दिया है। पुलिस अन्य सहयोगी चोरों की तलाश में जुटी हुई है। दोनों चोरों को अगली कार्रवाई के लिए देवपुर पुलिस के हवाले किया गया है।

ट्रैक्टर ट्रॉली चोर गैंग का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत बच्छाव के निर्देशन में अपराध शाखा इंस्पेक्टर शिवाजी बुधवंत, पीएसआई योगेश राऊत, सुशात वळवी, हेड कांस्टेबल महेंद्र ईश्वर कापुरे, कुणाल वजीर पानपाटील, उमेश अशोक पवार, रविकिरण गणपत राठोड, विशाल भालचंद्र पाटील, महेश अनिल मराठे एवं संदीप सरग ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version