रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

जयस जिला अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह चौहान एव जयस उपाध्यक्ष श्री अरविंद कनेश के नेतृत्व में आम्बुआ थाने में आक्रोशित बेरोजगार युवाओं के द्वारा दो ज्ञापन सौंपे गये।
1) मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर द्वारा आदिवासी समाज विरोधी दिए गए ब्यान के विरुद्ध महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश सरकार एव माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर उन्हें तुरंत पद से पदमुक्त करने एव उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए नारे बाजी करते हुए ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई।
( 2 ) देश प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एवं महंगाई को लेकर युवा वर्ग में सरकार के विरुद्ध काफी आक्रोश व्याप्त है बेरोजगार युवा नानसिंह कनेश ने कहा कि स्वर्णिम सोने देखकर पिता अपने पुत्र के जीवन सवारने के लिए अपने जीवन की संपूर्ण जमा धन राशि खर्च कर पढ़ाई लिखाई करवाई हैं,
किन्तु आज भी अपने पुत्र को रोजगार न मिलने से पिता की हालत खराब होती चली जा रही है,वही एक पुत्र रोजगार न मिलने से अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगे है।
युवाओं का कहना है कि ना ही हमे कोई नोकरी मिल रही है और न मजदूरी ओर छोकरी जिससे हम मानसिक, रूप से भी काफी प्रताड़ित हो रहे है।
यदि सरकार हमारी मागों को जल्द पूरा नही करती है तो जल्दी ही बेरोजगार युवाओं द्वारा सड़क पर आकर जन आंदोलन होगा।
टीकाकरण सेंटर पर पहुचे जयस प्रदेश प्रभारी
ग्राम बोकडिया में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के आम लोगों को प्रेरित करने टीकाकरण सेंटर ग्राम पंचायत बोकड़िया में जयस के प्रदेश प्रभारी मुकेश रावत पहुचे जहां जयस के स्थानिय कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ कर टिके लगवाये ओर आम जन को टिके लगाने के लिए सभी से आह्वान किया गया है।
जिससे सकारात्मक माहौल बना है। ओर आमजन भी टिके लगाने के लिए वेक्सिनेशन सेंटर पर पहुच रहे हैं।
टीकाकरण सेंटर पर स्थानीय जयस युवा विक्रम बामनिया के सभी का विशेष सहयोग रहा है।
