मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 निवासी सुकन पतेती ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा विकलांग सर्टिफिकेट 60% का है, जब ई ग्राम पंचायत जाता हूं पंचायत के जिम्मेदार द्वारा मुझे आश्वासन दिया जाता है. 1 वर्ष से ज्यादा होने को आए मेरी विकलांग पेंशन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा चालू नहीं कराई गई जिससे कि मैं अब पंचायत जाना बंद कर दिया हूं जिससे कि मेरा कार्य नहीं हो पा रहा है. मैं परेशान हो चुका हूँ ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से जिसके बाद मैं विकलांग होने के बाद भी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा हूं. लगातार जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ रही है, किसी प्रकार का निराकरण नहीं किया जा रहा है. उच्च अधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे कि ग्राम पंचायत वासियों का कार्य हो सके।
