प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जिलाधिकारी ने की निकायवार समीक्षा | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जिलाधिकारी ने की निकायवार समीक्षा | New India Times

बुधवार की देर शाम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की निकायवार समीक्षा की एवं संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नगरीय निकाय पीएम स्वनिधि योजना में आवंटित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें। जिन नगरीय निकायों में शत प्रतिशत पंजीकृत वेंडर योजना से अभी लाभान्वित न हुए हो उनके अगले 07 दिन में आवेदन करवाये जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि इस योजना के लाभार्थियों को रीपेमेंट व डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित किया जाए। जिन पथ विक्रेताओं ने अपना ऋण अदा कर दिया हो उन्हें इस योजना के तहत 20 हजार का ऋण प्रदान कराकर लाभान्वित किया जाए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)अरुण कुमार सिंह ने सभी निकायों को निर्देशित किया कि बैंकों के साथ समन्वय करते हुए आवंटित लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करवाएं। परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण रत्नेश चंद्र व शहरी मिशन प्रबंधक गरिमा सिंह ने निकायवॉर योजना की प्रगति बताई। सभी अधिशासी अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग की जाने का अनुरोध किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आर.आर. अंबेश, पी.एन. दीक्षित, दिनेश मिश्रा, महेंद्र प्रताप चौधरी, नगर पंचायत वीरेंद्र यादव, सात्विक शुक्ला, जितेंद्र कुमार, सपना भारद्वाज, बृजेश सविता,अवधेश कुमार, एडीआईओ विपिन कुमार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version