गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
जामा मस्जिद में हजारों रोजादारों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में शांति और अमन के लिये हजारों नमाजियों ने हाथ उठा कर अल्लाह से दुआ मांगी।
अलविदा जुमा नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। SDM संजीव कुमार, CO परमानंद पाण्डे, इंस्पेक्टर शशिकान्त शर्मा दलबल के साथ मुस्तैद नजर आए।
शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन चप्पे चप्पे पर तैनात रहा। लेकिन फिर भी नमाज से पूर्व एक कुत्ता अचानक आ जाने से खलबली मच गई थी। प्रशासन की नजर शहर और गांव की सभी मस्जिदों पर रही। वही आलीपुर खेडा में भी शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा जुमा की नमाज अदा कर दुआ मांगी गई। नमाज होने तक पुलिस प्रशासन व एलआईओ की टीम मुस्तैद दिखाई दी।
