भैरु सिंह राजपुरोहित, जालौर ( राजस्थान ), NIT;
भाजपा कार्यलय में आज भाजपा जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह बालावत की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने डॉ श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा की मुखर्जी का बलिदान हमें प्रेरणा देता है। डॉ श्यामाप्रसाद जी जैसे महापुरुषों के कारण ही आज भाजपा पुरे राष्ट्र में सेवा कर चहुमुखी विकास कर रही है।
आज बलिदान दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर उनके बलिदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओ ने बलिदान दिवस मनाया इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती सरोज कवर,सुषमा गोयल, कमला जी, पारष कवर,प्रीयका देवड़ा, सुशीला सेन, प्रकाश ,अम्बा राम, ललित, राहुल जाट, सुरेश चौधरी सहित जालौर भाजपा के कई पद्धधिकारीगण मौजूद रहे ।
