स्कूल संचालकों ने शेरा भैया से मुलाकात कर की स्कूल खुलवाने की मांग | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्कूल संचालकों ने शेरा भैया से मुलाकात कर की स्कूल खुलवाने की मांग | New India Times

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बुरहानपुर के प्रवक्ता पत्रकार निलेश महाजन ने बताया कि एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाली स्कूलों के संचालक और प्राचार्यों ने बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया से मुलाकात की और स्कूलों को खोलने के संबंध में चर्चा की जिसको विधायक द्वारा गंभीरता से लेते हुए तुरंत कलेक्टर प्रवीण सिंह से फोन पर स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोलने के लिए रूपरेखा बनाने को कहा और ऑनलाइन क्लास को व्यवस्थित शिक्षा न होना बताया, जिससे बच्चो की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने भी उन्हें इस बात पर विचार कर स्कूलों को खोलने के संकेत दिए हैं। उल्लेखनीय है, कि बुरहानपुर में कोरोना महामारी की पॉजिटिविटी रेट सबसे कम है जिसको लेकर स्कूल संचालकों और जिला प्रशासन के समन्वय द्वारा  स्कूलों को खोला जा सकता है। प्राइवेट स्कूल संचालकों का कहना है कि जब सम्पूर्ण जिला अनलॉक हो गया है तो स्कूले भी शर्त अनुसार खोली जा सकती है। इस दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय परिहार, उपाध्यक्ष विजय राठौर, सचिव आस्था रॉय, कोषाध्यक्ष सैयद जावेद मीर के साथ ही बडी संख्या में स्कूल संचालक व प्राचार्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version