ट्वीटर से मिली शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने लिया तुरंत संज्ञान फीडर प्रभारी को किया निलंबित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ट्वीटर से मिली शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने लिया तुरंत संज्ञान फीडर प्रभारी को किया निलंबित | New India Times

ऊर्जा मंत्री श्री प्रधुनमन सिंह तोमर ने ट्वीटर पर मिली एक शिकायत पर संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप फीडर प्रभारी श्री देवी प्रसाद तिवारी को निलंबित कर दिया गया और कनिष्ठ यंत्री श्री दीपक कुमार यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही प्रबंधक सीहोर को निर्देशित किया गया है कि यह सुनिश्चित करें कि इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति नहीं हो।

ट्वीटर से मिली शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने लिया तुरंत संज्ञान फीडर प्रभारी को किया निलंबित | New India Times

उल्लेखनीय है कि ट्वीटर पर शिकायत मिली कि सीहोर जिले के विद्युत वितरण केंद्र श्यामपुर के अंतर्गत ग्राम कादराबाद में 11 केवी लाइन पेड़ के सहारे बंधी है। जाँच में शिकायत सही पाई गई। अब नया बिजली का खम्बा लगा दिया गया है।

By nit

Exit mobile version