11 जून 2021 से बुरहानपुर जिला हुआ अनलॉक, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के पत्र और भाजपा नेताओं की अपर कलेक्टर बुरहानपुर से मुलाकात का हुआ असर | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

11 जून 2021 से बुरहानपुर जिला हुआ अनलॉक, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के पत्र और भाजपा नेताओं की अपर कलेक्टर बुरहानपुर से मुलाकात का हुआ असर | New India Times

मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने अपने पत्र क्रमांक 162 दिनांक 10 जून 2021 से कलेक्टर बुरहानपुर के नाम एक पत्र लिखकर रेस्टोरेंट्स खोलने की अनुमति देने के संबंध में आग्रह किया था. हमारे शहर की प्यारी दीदी और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने पत्र में लिखा था कि विगत 10 दिन से लॉकडाउन अनलॉक होना प्रारंभ हुआ है जिले में संचालित रेस्टोरेंट्स व्यवसाई तथा उन पर आश्रित कर्मचारी व मजदूर आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं साथ ही शहर में बाहर से आने वालों के लिए असुविधाजनक स्थिति भी है। अत: वर्तमान में जिले में संक्रमित संख्या तथा वातावरण को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति प्रदान करने का कष्ट करें। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर के नेताओं में पूर्व महापौर अतुल पटेल, पूर्व महापौर अनिल भोसले, पूर्व जिला पंचायत एवं पावर लूम फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, पूर्व नगर निगम स्पीकर मनोज वल्लभदास तारवाला के साथ पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष मनोज भीमसेन लध्वे के नेतृत्व में बुरहानपुर के अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी से भेंट कर जनता की जनभावनाओं से शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बाद चमत्कार देखिए की अपर कलेक्टर बुरहानपुर में रात 8:00 बजे तक के संशोधित आदेश क्रमांक 2361 दिनांक 10 जून 2021 जारी करते हुए शर्तों के साथ बुरहानपुर जिले को अपने एक आदेश के जरिए अनलॉक कर दिया। बुरहानपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह आदेश जहां तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, वहीं आज शुक्रवार से सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। संशोधित आदेश के अनुसार सोमवार से शनिवार तक प्रातः7 से शाम 7 बजे तक बुरहानपुर जिला संपूर्ण अनलॉक होगा। साथ ही जिले में रेस्टोरेंट व बाजार के ऐसे समस्त प्रतिष्ठान रेस्टोरेंट, ढाबा, मिष्ठान भंडार, होटल, ठेले, चाट, चौपाटी आदि जहां पर भोजन, नाश्ता, मिठाई विक्रय किया जाता है, वहां बैठकर एवं खड़े रहकर खाने पर पूर्ण: प्रतिबंध के साथ take away भोजन, नाश्ता, मिठाई आदि प्रदाय प्रातः 7 से शाम 7 बजे तक खुल सकेंगी। 10 जून 2021 को प्रातः पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कलेक्टर प्रवीण सिंह जी को पत्र प्रेषित एवं चर्चा कर बुरहानपुर जिले को संपूर्ण अनलॉक हेतु विस्तृत चर्चा की थी, भाजपा नेताओं ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अपर कलेक्टर बुरहानपुर से मुलाकात कर इस संबंध में भाजपा नेताओं में आग्रह किया था। शुक्रवार को संपूर्ण जिला के शर्तों के साथ आंशिक रूप से अनलाक होने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली है शर्तों के साथ 12 घंटे के लिए अनलॉक होने से कारोबार और आजीविका चलाने में यह आदेश सबके लिए राहतों से परिपूर्ण है जिसके लिए भाजपा नेतृत्व जनता की ओर से बधाई का पात्र है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version