विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल अधिकारों को लेकर यूथ वर्ल्ड करेगा सेमिनार | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल अधिकारों को लेकर यूथ वर्ल्ड करेगा सेमिनार | New India Times

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को बाल अधिकारों और सरक्षण को लेकर यूथ वर्ल्ड सोशल मंच एक राष्ट्रीय स्तर की वर्चुअल संगोष्ठी आयोजित करने जा रहा है. यूथ वर्ल्ड प्रधान सरंक्षक राज कवर राठौड़ ने बताया की इस सेमिनार के माध्यम से बाल संरक्षण और बाल अधिकारों को लेकर जागरुकता कैसे आये इसी सब बातों पर मंथन होगा और यूथ वर्ल्ड जागरुकता अभियान चलाएगा।

यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ भैरु सिंह राजपुरोहित ने बताया की विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर होने वाली राष्ट्रिय स्तर की वर्चुअल संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के बाल श्रम बोर्ड, श्रम मंत्रालय के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा, अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी और लाइफ कोच हिलर डॉ प्रिया कोल दिल्ली, मुख्य वक्ता बाल सरक्षण एक्टिविस्ट राजेश याग्निक अलवर, अति विसिष्ठ अतिथि सम्पूर्ण शराब बंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा, समाज सेवी और शिक्षाविद डॉ सुरेन्द गोयल सिरसा, समाज सेवी सीए सुधीश शर्मा बीकानेर, साईं धाम सेवा ट्रस्ट फ़रीदाबाद के मोतीलाल गुप्ता, महामहोपोध्याय पण्डित राजेंद्र शास्त्री राजकोट, कुँवर गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित वहीं विशिष्ठ अतिथि के रुप में समाज सेवी और साहित्यकार रश्मिलता मिश्रा बिलासपुर, लोकगीतकार भावना मिश्रा दिल्ली, समाज सेवी शिक्षाविद डॉ सत्यनारायण चौधरी जयपुर, साहित्यकार डॉ रजनी झा हरिद्वार, समाज सेवी डॉ कृष्ण कुमार मिश्र बिहार, कवि सुख सिंह राजपुरोहित, साहित्यकार सुखमिला अग्रवाल मुम्बई, शिक्षाविद सीमा वालिया बीकानेर, ब्रांड एम्बेसडर यूथ वर्ल्ड प्रतीक शर्मा आगरा, नेशनल एडवाइजर अलका हेज़ल भटिंडा, समाज सेवी रागिनी उपलपवार भोपाल पटल पर मौजूद रहेंगे। यूथ वर्ल्ड सोशल मंच सदैव सकारात्मकता को समर्पित होकर कार्य करता है और इसी श्रखला में बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की वर्चुअल संगोष्ठी का अय्योजन किया जा रहा है यूथ वर्ल्ड निदेशक मधु माया सिंह दिल्ली ने कहा की इस संगोष्ठी के माध्यम से सभी अतिथि और वक्ता बाल सरक्षण और बाल अधिकारों को लेकर अपने विचार सांझा करेंगे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version