कोरोना काल में महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही है यातायात पुलिस, ड्यूटी के दौरान बखूबी निभा रहे हैं मानवीय फर्ज भी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोरोना काल में महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही है यातायात पुलिस, ड्यूटी के दौरान बखूबी निभा रहे हैं मानवीय फर्ज भी | New India Times

कोरोना महामारी के दौरान जहां अपने भी अपनों का साथ छोड़ रहे थे ऐसे में कोरोना को नियंत्रण करने में यातायात पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. जिला पुलिस अधीक्षक केशर सिंह शेखावत के नेतृत्व में यातायात प्रभारी यशपाल सिंह ने कोरोना के दूसरी लहर के दौरान बेहतरीन नेतृत्व के चलते अपने मानवीय मूल्यों का निर्वहन किया है. यातायात पुलिसकर्मी इस महामारी के दौरान जहां एक ओर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोगों में नियमों की पालना कराते हुए नजर आए तो वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध चालान की कड़ी कार्यवाही भी उनके द्वारा प्रतिदिन अमल में लाई गई. यही नहीं लॉकडाउन के दौरान गरीब असहाय लोगों को भोजन पहुंचाने का काम भी यातायात पुलिस द्वारा बेहतर तरीके से किया गया. महामारी के दौरान पुलिसकर्मियों के बीच मास्क का वितरण ऑक्सीजन की कमी को दुरुस्त करने के लिए जन सहभागिता से पौधारोपण अभियान और भीषण गर्मी के दौरान जब सूर्य देव आग वर्षा रहे थे और छांव भी छांव की तलाश कर रही थी ऐसे में यातायात पुलिसकर्मी अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने में लगे हुए हैं. ड्यूटी के दौरान मानवीय चेहरे की बात करें तो मचकुंड चौराहे पर हुई दो घटनाओं में यातायात पुलिस कर्मियों ने गोल्डन आवर्स में घायलों को चिकित्सालय पहुंचा कर उनकी जान बचाने का कार्य कर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की पालना की है. प्रतिदिन यातायात प्रभारी अपने जवानों में संवाद के माध्यम से हौसला भरते नजर आते हैं. नियमित संवाद के जरिए अपने जवानों में सामंजस्य स्थापित कर कुशल नेतृत्व का परिचय दे रहे हैं. कोरोना से स्वयं ग्रसित होने के बाद भी यातायात प्रभारी ने दूरसंचार के माध्यम से जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया, और प्रतिदिन नियम की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. मचकुंड चौराहे पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए छांव की कोई व्यवस्था ना होने पर जन सहयोग से पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना कराई जा रही है जहां पुलिसकर्मी भीषण गर्मी, बरसात से बच सकेंगे और चौराहे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा यही नहीं घायलों को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक चिकित्सा भी उपलब्ध हो सकेगी. यातायात कर्मियों के लिए भी पर्याप्त मास्क, सैनिटाइजर व विटामिन सी की टेबलेट की व्यवस्था जन सहयोग से की गई है पुलिस कर्मियों को लेकर आम तौर पर आमजन की जो धारणा है उसको सुधारने में यातायात पुलिसकर्मी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास अपराधियों में भय स्थापित करने में लगे हुए हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version