धुलिया का पूर्व नगरसेवक अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​​धुलिया का पूर्व नगरसेवक अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesधुलिया महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक (पार्षद) को स्कोडा कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया गया है।​

धुलिया का पूर्व नगरसेवक अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय पवार को मुखबिर के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि मुंबई पासिँग कार में चालीसगांव रोड से मालेगांव रोड स्थित धूलिया डेरी से शराब की तस्करी की जाने वाली हैं। थाना प्रभारी ने ख़ोजी दस्ते को कारवाई करने के आदेश देते हुए  चालीसगांव-मालेगांव चौरहा के समीप  स्कोडा कार क्रमाक एम एज 04 6859 को रुकवाया। तलाशी लेने के दौरान कार की डिकी में अवैध रूप से देसी विदेशी कंपनियों की शराब की खेप बरामद की। पुलिस ने पूर्व नगरसेवक राजेश शरद चौधरी निवासी अंबडेकर चौक धुलिया को शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में लेकर वाहन समेत तीन लाख 6 हजार 7 सौ चौरासी रुपए का माल ज़ब्त किया है। आजाद नगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपी राजेश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version