रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त मिलने के बाद गरीब हितग्राहियों ने अपने कच्चे मकान तोड़ कर पक्के मकान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की मेहरबानियो से प्रधानमंत्री आवास योजना में मेघनगर के सैकड़ों हितग्राहीयो ने अपने आशीयान आधे अधूरे बना लिये हैं! बरसात आ रही है लेकिन दूसरी किस्तों के इंतजार में लोग बैठे हुए हैं और गरीब जनता का लोग मजाक उड़ा रहे हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा राजू मेडा ने जिला कलेक्टर से चर्चा करते हुए कलेक्टर महोदय को पत्र देकर गरीब हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि जल्द से जल्द डालने की मांग की है.
