कोरोना के कारण 52 वें मुमताज फेस्टिवल का नहीं होगा आयोजन, पाइन बाग जैनाबाद और अड्डे की मस्जिद में कुरान का पाठ करके किया जाएगा मुमताज की रूह को अर्पण | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कोरोना के कारण 52 वें मुमताज फेस्टिवल का नहीं होगा आयोजन, पाइन बाग जैनाबाद और अड्डे की मस्जिद में कुरान का पाठ करके किया जाएगा मुमताज की रूह को अर्पण | New India Times

मुमताज फेस्टिवल के संयोजक शहजादा मोहम्मद आसिफ खान गौरी ने दुखी मन से बताया कि अर्धशतक से अधिक की परंपरा के अनुसार मुमताज महल फेस्टिवल के तहत आयोजित होने वाला 52 वां अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन इस बार भी नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अवॉर्ड फंक्शन की अनुमति के संबंध में उन्होंने बुरहानपुर के अपर कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी से उनके कार्यालय में भेंट करके उन्हें इसके आयोजन की विस्तृत जानकारी देकर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देने का आग्रह किया, लेकिन अपर कलेक्टर बुरहानपुर ने मुझे बताया कि कोरोना प्रोटोकाल की वजह से अनुमति दी जाना संभव नहीं है। संयोजक शहजादा मोहम्मद आसिफ खान से परस्पर चर्चा में अपर कलेक्टर बुरहानपुर श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने गतवर्ष नागरिक कोरोना काल में सांस्कृतिक 51 वा आयोजन ना कर प्रशासन को जन सुरक्षा हेतु सहयोग प्रदान करने की भूरी भूरी प्रशंसा की। शहजादा आशीष कुमार ने बताया कि सीमित संख्या में कुछ हाफिज सोमवार को पाइन बाग जाएंगे और और पवित्र कुरान का पाठ करके इस्लामी धर्म शास्त्र के अनुसार बेगम मुमताज की तड़पती रूह को अर्पण करेंगे। वही अड्डे की मस्जिद में भी पवित्र कुरान के पाठ का आयोजन किया गया है, जिसमें पवित्र कुरान पाक का पाठ करके इस्लाम धर्मशास्त्र के अनुसार मुमताज को अर्पण किया जाएगा। इस प्रकार दो स्थानों पर सादगी के साथ 52 वा कार्यक्रम सांकेतिक रूप से संपन्न होगा और अवार्ड फंक्शन के कार्यक्रम नहीं होंगे। शहजाद आसिफ ने बुरहानपुर की जनता से अपील की है कि पुराना काल में अपनी सुरक्षा पर पूरा ध्यान दें और शासन की गाइड लाइन का पालन करके कोरोना का हराकर शहर के भविष्य को उज्जवल बनाएं। आने वाले साल में अगर हम जिंदा रहे तो 2 साल की कमी की पूर्ति करने का साथ जिला प्रशासन के सहयोग से इंशाल्लाह ऐतिहासिक कार्यक्रम करेंगे, से आने वाला इतिहास सदियों तक याद रखेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version