जिम्मेदारों की लापरवाही से आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ रोड निर्माण कार्य, स्वयं की राशि से ही आवागमन के लिए किया गया कच्चे रास्ते का निर्माण | New India Times

मो. मुजम्मिल, तामिया/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिम्मेदारों की लापरवाही से आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ रोड निर्माण कार्य, स्वयं की राशि से ही आवागमन के लिए किया गया कच्चे रास्ते का निर्माण | New India Times

घटलिंगा पंचायत के ग्राम सोपटीया में आजादी के बाद से रोड निर्माण कार्य नहीं हुआ एवं जिम्मेदारों द्वारा भी ध्यान नहीं दिया गया जिससे मजबूर होकर ग्राम वासियों ने 17 भरिया परिवार के 250 लोगों ने स्वयं की राशि खर्च करके 4,4 हजार रुपए चंदा एकत्रित कर मशीन लगवाई पहाड़ से घर आने जाने के लिए कच्चे माल की रोड बनाई.

जिम्मेदारों की लापरवाही से आजादी के बाद से अब तक नहीं हुआ रोड निर्माण कार्य, स्वयं की राशि से ही आवागमन के लिए किया गया कच्चे रास्ते का निर्माण | New India Times

सरपंच सचिव की भी मनमानी देखने में आ रही है, ग्राम वासियों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है जिससे परेशान होकर ग्राम वासियों ने स्वयं से ही रोड का कच्चा रास्ता आवागमन करने के लिए बनाया. पंचायत एवं सरपंच सचिव के चक्कर लगाकर हताश ग्राम वासियों ने निर्माण किया। समस्त भरिया परिवार ने उच्च अधिकारियों से निवेदन किया है कि सरपंच सचिव को जागरूक करके हमारी समस्या का निराकरण करें जिससे कि आने वाले समय में हमारी समस्या का समाधान हो एवं योजनाओं का भी लाभ हमें मिले.

By nit

Exit mobile version