डुमरियागंज क्षेत्र के समाजसेवी डॉ राजेश द्वारा मास्क, सेनीटाइजर, हैंडवाश, ग्लब्स, फेस शिल्ड, हेडकवर, शूकवर आदि कराया गया उपलब्ध | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

डुमरियागंज क्षेत्र के समाजसेवी डॉ राजेश द्वारा मास्क, सेनीटाइजर, हैंडवाश, ग्लब्स, फेस शिल्ड, हेडकवर, शूकवर आदि कराया गया उपलब्ध | New India Times

जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील डुमरियागज अन्तर्गत समाजसेवी डॉ राजेश निवासी भड़रिया द्वारा मास्क, सेनीटाइजर, हैंडवाश, ग्लब्स, फेस शिल्ड, हेडकवर, शूकवर आदि उपलब्ध कराया गया जिसे डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आरआरटी टीम तथा एल-2 अस्पताल में डॉक्टरों को उपलब्ध कराया गया। जन सहयोग से एक माह के लिए पर्याप्त मात्रा में कोरोना मरीज की देखभाल करने वाले डॉक्टरों तथा मरीजों के परिवार और आसपास व गांव-गांव में सैम्पलिंग करने वाले और आरआरटी टीम को 1 माह के लिए मास्क, सेनीटाइजर आदि उपलब्ध हो गया है. तहसील डुमरियागंज अंतर्गत जन सहयोग का एक वातावरण तैयार किया जा रहा है, स्वास्थ्य केंद्रों का विकास एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा, प्रोत्साहन हेतु समाजसेवी भी आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं। तहसील डुमरियागंज अंतर्गत सरकारी तंत्र के साथ सामाजिक सहयोग मिलाकर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विकास किया जा रहा है।

By nit

Exit mobile version