राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हाजी अब्दुल गफ्फार मलिक को जिले के 111 संस्थानों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | New India Times

जुनैद काकर, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हाजी अब्दुल गफ्फार मलिक को जिले के 111 संस्थानों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | New India Times

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हाजी अब्दुल गफ्फार मलिक को जिले के 111 संस्थानों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख नेता अब्दुल गफ्फार मालिक का 24 मई को अचानक दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया था. उनके निधन से पूरे समाज में शोक व्यपात है.

कोरोना महामारी के कारण उनके अंतिम संस्कार, जनाजा की नमाज में अनेक व्यक्ति शामिल नहीं हुए थे. जलगांव मुस्लिम ईदगाह कब्रिस्तान ट्रस्ट ने ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस श्रद्धांजलि सभा में धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने संवेदनाएं व्यक्त कर मलिक को दी श्रद्धांजलि अर्पित की.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय अब्दुल गफ्फार मलिक के सुपुत्र नदीम मलिक ने शोक सभा में कहा कि उनके पिता द्वारा निर्धारित गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए समाज सेवा का कार्य निरंतर करते रहेंगे उनके पिता के रुके हुए मिशन को पूरा करेंगे इस अवसर पर उनके बड़े भाई एजाज मलिक, वहाब मलिक मौजूद थे.

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मुफ्ती अतिक उर्रहमान ने की.श्रद्धांजलि सभा का परिचय भाषण आयोजक फारूक शेख द्वारा प्रस्तुत किया गया और उनकी कुछ यादें ताजा की गईं.

अमिनीया हाँस्टेल में भावपूर्ण श्रद्धांजली

शहर के ऐतिहासिक अमिया हॉस्टल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता अब्दुल गफ्फार मलिक के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था इस अवसर पर मगफीरत की दुआ करते हुवे अमिनीया हाँस्टेल के रेक्टर मिनाज़ मौलाना, वाचमँन युसुफ भाई, कमरुद्दीन भाई, पत्रकार वाहीद काकर , सय्यद ईनायत अली, अँडव्होकेट अब्दुल अज़िम भाई, हाँस्टेल के सभी स्टुडंट, अमिर हमजा, शोएब पटेल, मोहसीन मुलाणी, ताज़ीम शेख, शोएब खान, सरफराज़ खान आदि मौजूद थे.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता अब्दुल गफ्फार मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते समय मौलाना अब्दुल रहमान, सलीक सलमान, मुजम्मिल, जाकीर, मुस्ताक मिर्झा, शिबान शेख, उमर शेख, मुफ्ती हारून, डॉक्टर राजीव जागीरदार, अब्दुल करीम सालार, डॉक्टर अमानुल्ला शहा, प्रोफेसर डॉक्टर इक्बाल शाह, सैय्यद चांद, सैय्यद अमीर व अमीन बादली वाला व डॉक्टर प्राचार्य बाबु शेख, प्राध्यापक सोहेल शेख आदि उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version