अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यू कबाड़ खाना की दावते तौहीद की टीम भोपाल के विभिन्न स्थानों पर लॉक डाउन के कारण राशन-पानी की समस्या से जूझ रहे ग़रीब, बेसहारा लोगों के पास राशन किट पहुंचा कर लगातार मदद कर रही है।
दावते तौहीद की टीम ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि संस्था समाज की भलाई के लिए कार्य करती है जिसका मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसके लिए संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने ऐसे जरूरतमंद लोगों की तलाश की है जो वाकई में इसके हकदार हैं।
संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लिए कुछ करना सौभाग्य की बात होती है। मज़हब इस्लाम हमें यह शिक्षा देता है कि ‘तुम ज़मीन वालों पर रहम करो तो आसमान वाला तुम पर रहम करेगा’ इसी को ध्यान में रखते हुऐ बिना भेद भाव किए समाज सेवा करनी चाहिए। समाज सेवा करने में दिली सुकून मिलता है। संस्था की तरफ से समाज सेवा के क्षेत्र में आगे भी कार्य किए जाते रहेंगे। हर सबल व्यक्ति को ग़रीबों की सेवा में आगे आना चाहिये।
हमारी टीम के द्वारा लाॅक डाउन की वजह से परेशान गरीबों के घरों का सर्वे कर फौरी तौर पर चावल, आटा, दाल, शक्कर, तेल, चाय पत्ती और नकम का किट बना कर उनके घरों में पहुंचाया जा रहा है और हम कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा ज्यादा से मजबूर लोगों की मदद कर सकें। यदि आप लोग भी इस मानवता के कार्य में भाग लेना चाहते हैं तो आप हमारे नम्बर पर संपर्क कर 8871543714, फोनपे या गूगलपे के ज़रिया लोगों की
मदद कर सकते हैं।
इस मौके पर दावते तौहीद की पूरी टीम मौजूद रही।
संपर्क नंबर 9826639151/9977064549
