पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित किये श्रद्धासुमन, जिला चिकित्सालय में वितरित किये फल | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित किये श्रद्धासुमन, जिला चिकित्सालय में वितरित किये फल | New India Times

पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पी और स्वप्नदृष्टा भारत रत्न राजीव गांधीजी की 30वीं पुण्यतिथी जिला मुख्यालय सहित समस्त ब्लाकों में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।

राजीवजी की पुण्यतिथी पर आज स्थानीय राजीव भवन जिला कांग्रेस कमेटी छिंदवाडा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीवजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित कर उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला तदोपरांत समस्त कांग्रेसजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों मे फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।
आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय परासिया में भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की फोटो पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये और उनके द्वारा बताये गये रास्तो पर चलने की शपथ दिलाई गई साथ ही सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र चांदामेटा में मरीजों को फल वितरित किये गए.
परासिया विधायक सोहन लाल बाल्मीक जी जनपद अध्यक्ष रईस खान जी ब्लाक कांग्रेस समन्वयक जमील खान जी वरिष्ठ कांग्रेसी हरि वर्मा जी ब्लाक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कमल राय जी वरिष्ठ कांग्रेसी गुड्डू चौरसिया जी नगर कांग्रेस समन्वयक सुरेश डेहरिया वरिष्ठ कांग्रेसी बसंत मालवी नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष सिकन्दरपुरे नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर बहादुर सिहं राकेश शर्मा अकबर खान सागर बावरिया रोहीत कैथवास दीपक राय दर्शन अरौरा विजय बहादुर सिंह मुकुल दुबे शेख अख्तर यूनुस खान जुगल विश्वकर्मा सेफ श्रीमती प्रतिभा सोनी नवनीत विश्वकर्मा उतकृस बाल्मीक नवीन परते उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version