अदभुत: अब लखीमपुर खीरी जिले की एक नहर में बह रहे हैं अंडे | New India Times

वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अदभुत: अब लखीमपुर खीरी जिले की एक नहर में बह रहे हैं अंडे | New India Times

यूपी की नदियों में लाशों के बहने का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि एक और नया मामला सामने आया है। लाशों के बाद अब बड़ी तादाद में अंडों के बहने की घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है। इतनी बड़ी तादाद में अंडे कहां से आए इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोग इसे कोरोना महामारी से भी जोड़कर देख रहे हैं जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले का है। पसगंवा कोतवाली के गांव जसमढ़ी इलाके में शनिवार की रात शारदा नहर में हजारों की संख्या में अंडे बहते देखा तो गांव में हल्ला हो गया। पूरे गांव में लाशों के बाद अंडे बहने की चर्चा होने लगी। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों में इसी बात की चर्चा थी कि आखिर तीन दिन से शारदा नहर में बहकर अंडे कहां से आ रहे हैं और कौन इनको नदी में बहार रहा है?
गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह व कुतुबापुर गांव निवासी चौकीदार शिव सिंह और पसगवां गांव निवासी दीपक शुक्ला ने बताया कि यहां शनिवार की रात से लगातार अण्डे बहते हुए जा रहे हैं। जिसका क्रम लगातार आज तीसरे दिन भी जारी। अंडे कहां से आ रहे हैं इस बारे में किसी को जानकारी नहीं। ग्रामीणों के अनुसार यह नहर महसिल जनपद शाहजहांपुर से आई है जो हरदोई प्रखंड से जुड़ी है। बता दें कि अभी तक इस शारदा नहर से लाशें निकलने का सिलसिला चल रहा था लेकिन अब इस नहर से तीन दिनों से हजारों की संख्या में अण्डे बहते नजर आ रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version