लोधा समाज युवा संगठन ने 100 भाप मशीनों का किया वितरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

लोधा समाज युवा संगठन ने 100 भाप मशीनों का किया वितरण | New India Times

सेवा चाहे समाज के नाम से की जाएगी या व्यक्ति के नाम से किए गए या किसी भी अच्छे उद्देश्य से की जाएगी परंतु कोविड-19 महामारी के समय में जहां लोग घर से बाहर निकलना तक नहीं चाहते वहीं धार जिले में लोधा समाज के युवाओं ने एक नई पहल शुरू की जिसके अंतर्गत धार जिले के मुख्य हॉस्पिटल और कॉविड सेंटर मैं आवश्यकता अनुसार भाप मशीन का वितरण किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय धार, कोविड चिकित्सालय धरावरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा, सरदारपुर मानव सेवा अस्पताल राजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसाई उप स्वास्थ्य केंद्र बादेडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदनावर उप स्वास्थ्य केंद्र तथा अमझेरा थाना बदनावर थाना आदि जगह पर भी भाप मशीन का वितरण लोधा समाज युवा संगठन जिला धार झाबुआ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया.

लोधा समाज युवा संगठन ने 100 भाप मशीनों का किया वितरण | New India Times

इस सेवा कार्य में लोधा समाज युवा संगठन जिला धार के संरक्षक राजेश कामदार जिला अध्यक्ष राहुल पटेल कोषाध्यक्ष आकाश लोधा सचिव चंद्रशेखर कामदार उपाध्यक्ष संदीप रिंगनोदिया जिला मीडिया प्रभारी लोधा विमल लववंशी रोशन रिंगनोदिया काका वाले विजय निरंजन पटेल राहुल रेवा टिया आदि समाज के सभी युवाओं का विशेष सहयोग रहा इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता लोधा विमल लववंशी ने बताया कि लोधा समाज युवा संगठन जिला धार झाबुआ ने इस महामारी के समय में जरूरतमंद लोगों के लिए और मरीजों के लिए लोधा समाज कोविड-19 हेल्पलाइन शुरू की हैं जिसमें जिले में अस्पताल व्यवस्था खाली बेड व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधित टीकाकरण संबंधित रक्त की कमी को दूर करने के लिए ऑक्सीजन और कोविड-19 से ग्रसित मरीजों के लिए परामर्श और सेवा के उद्देश्य से यह हेल्पलाइन शुरू की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version