एस. के. अकादमी ऑफ आर्ट सोसाइटी द्वारा मिस एन्ड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर 2021 के लिए किया गया ऑनलाइन सिलेक्शन | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

एस. के. अकादमी ऑफ आर्ट सोसाइटी द्वारा मिस एन्ड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर 2021 के लिए किया गया ऑनलाइन सिलेक्शन | New India Times

एस. के. अकादमी ऑफ आर्ट सोसाइटी द्वारा मिस एन्ड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर 2021 ऑनलाइन सिलेक्शन किया गया। इस शो में इंडिया के कोने कोने से एक से बढ़कर एक प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। सभी ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। काफी मिस के साथ साथ मिसेज ने भी इस शो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस शो में ऑनलाइन सिलेक्शन के प्रतिभागियों के नाम- जूही शर्मा (मुम्बई), अनिता घोष ( कोलकता), सुनहरी प्रजापति (पटना), अंकिता बाजपेयी (बाँदा), शबनम बानो शमा (झांसी), अज़रा कुरैशी (चरखारी महोबा), सना (झांसी), करीना (झांसी), ममता चौधरी (कानपुर), किरण मिना( राजिस्थान), ज्योति कोठारिया (जयपुर), अर्चना अल्का (बाँदा), यशस्वनी (मानिकपुर), रेशमा परवीन (झांसी) आदि प्रतिभाग किया है। इन सब मॉडल्स को इस शो में चयन किया गया है। इन सभी मॉडल्स को ऑनलाइन होने वाले ग्रांड फिनाले में अपने अपने टेलेंट को दिखाने का मौका दिया गया।

एस. के. अकादमी ऑफ आर्ट सोसाइटी द्वारा मिस एन्ड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ द ईयर 2021 के लिए किया गया ऑनलाइन सिलेक्शन | New India Times

हर साल ये शो ऑन स्टेज होता था पर इस बार कोरोना के चक्कर में ये पूरा शो ऑनलाइन होगा। ऑडिशन में सिलेक्ट हुए प्रतिभागियों को सीधा 27 मई को होने वाले ऑनलाइन ग्रांड फिनाले में एंट्री दी गई है। फिनाले के सारे राउंड भी ऑनलाइन ही होंगे। जिसमें दो राउंड में प्रतिभागियों को वीडियो बना कर भेजना है तथा एक राउंड प्रतिभागी को ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग पर फेस टू फेस हमारे जजेज द्वारा पूछे गए सवालों का सही जबाब देना है। ये सब प्रतिभागी को अपने ही घर में अच्छे से तैयार हो कर ये शो के पूरे राउंड कम्प्लीट करना है। यानी आपको अपने घर को ही मंच बनाना है। फिनाले में केवल सिलेक्ट हुए विनरस को ही बुला कर ताजपोशी की जाएगी और मिस इंडिया व मिसेज इंडिया 2021 के खिताब से नवाजा जाएगा व अवार्ड भी दिए जाएंगे और आने वाली फ़िल्म में उनकी रैंक के हिसाब से चांस भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की छुपी हुई प्रतिभा को कुछ कर दिखाने का मौका देना व उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। ताकी महिला अपने समाज में सबका नाम रोशन कर सके। इस मौके पर सोसाइटी के सभी मेम्बर ऑनलाइन उत्तर प्रदेश के कोडिनेटर डायरेक्टर समीर खान, हैदर अली, नवींन शुक्ला, सुंदर लिखार, गजराज परिहार, मिसेज इंडिया क्वीन 2019 फाबिहा खान, मिस इंडिया क्वीन 2019 महिमा गिल्बर्ट, राजेश रानी, पराक्रम प्रताप सिंह, साइना खान आदि उपस्तिथ रहे।

By nit

Exit mobile version