राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे मुम्बई से जयपुर और पूनम अंकुर छाबड़ा के शराब बंदी आन्दोलन को दिया समर्थन  | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT; ​
राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे मुम्बई से जयपुर और पूनम अंकुर छाबड़ा के शराब बंदी आन्दोलन को दिया समर्थन  | New India Timesराष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव आनंद और राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र मिश्रा आज मुम्बई से जयपुर पहुंचे और प्रदेश में चल रही संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा से मुलाकात कर उनके नेक पावन आन्दोलन को जन हितार्थ और राष्ट्र हितार्थ कहते हुए समर्थन की घोषणा की।

 पूनम अंकुर छाबडा ने भी आपके समर्थन पर आभार व्यक्त करते कहा की हम सब नेक कार्यों में लगे हैं और आपके संगठन के समर्थन से आन्दोलन को मजबूती मिलेगी और सभी का स्वागत किया।

जयपुर से आयोग के जयपुर जिला कार्येकारी अध्यक्ष पवन जैन, जयपुर जिला युवा अध्यक्ष संदीप यादव, प्रताप सिंह सैनी,एस. एन. वर्मा, दिनेश मीणा सहित पूरी टीम पूनम अंकुर छाबडा के निवास पर पहुंची और प्रदेश में चल रहे शराब बंदी आन्दोलन पर लम्बी चर्चा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version