गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

पिछले वर्ष 2020 के कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन के निर्देश दिए थे। उस दौरान सफाई कर्मी, सुरक्षाकर्मी, डॉक्टर ,समाजसेवी, कोरोना योद्धा के रूप लोगों की सेवा करते रहें। महामारी की स्थिति को सामान्य होने के बाद लोगों ने उनकी अपने तरीके से इनका उत्साह बढ़ाया और सम्मानित भी किया। आज 1 वर्ष बीतने के बावजूद योद्धा इस महामारी से असली जंग लड़ रहे हैं।
इस दौरान मैंने देखा कि अकबरपुर नगर पालिका सफाई कर्मी पूरे शहर में झाड़ू लगाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है इसलिए कि इस कचरे से लोगों को संक्रमित होने का भय बना रहता है नालियों, सड़कों पर पड़ी रहने वाली गंदगी उस गंदगी को हम हाथों से छूना पसंद नहीं करते मगर वह सफाई कर्मी उसे अपने हाथों से उठाकर साफ़ करते है, आज इसी कड़ी में अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा लॉकडाउन की अवधि में विशेष रूप से एक अभियान चलाकर क्षेत्र वार्ड को सैनिटाइजर एंटी लारवा का छिड़काव तथा नालियों की साफ-सफाई स्वच्छता पर विशेष फोकस किया गया। इस दौरान स्वच्छता प्रभारी बृजेंद्र निषाद” एवं स्वच्छता प्रेरक टीम लीडर आशीष शुक्ला, के नेतृत्व में लगभग 350 स्वच्छता कर्मियों 8 सफाई नायकों एवं 10 स्वच्छता प्रेरकों के देखभाल में दो टैंकर तथा एक छोटी गाड़ी और 50 छोटी मशीनों के द्वारा लगातार वार्डों में सैनिटाइजिंग का काम किया जा रहा है! आशीष शुक्ला ने बताया कि यह सारे काम अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर कराया जा रहा है।लोगों की जान बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव कर अपनी जान को दांव पर लगाकर कर रहे हैं।

सफाई कर्मी इस महामारी में नालियों से गंदगी निकालने का काम कर रहे हैं। आपको बताते चलें मौजूदा हालात में लोग कई बार हाथ धो रहे है।कोरोना के खिलाफ जंग में सफाईकर्मियों की भूमिका अहम
कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग में नगर पालिका सफाईकर्मी योद्धा की तरह सड़क से लेकर मोहल्ला की गलियों तक उतर आए और लॉकडाउन के असली हीरो बनकर उभरे हैं। सफाई कर्मचारी अपने साथियों के साथ शहर की साफ सफाई में जुटे हुए हैं। वह न तो घड़ी की सुई देखते हैं और न ही घर पहुंचने की जल्दी। उसकी मेहनत और लगन देखकर दूसरे भी प्रेरित हो रहे हैं। जागरूकता के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर कोरोना को हराने की कवायद तेज हो गई है। सफाई कर्मी शहर में सफाई करने के बाद ब्लीचिग, चूने का छिड़काव कर रहे हैं। वहीं सुबह से लेकर रात तक शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव भी ये कर रहे हैं। देश इन दिनों कोरोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी से लड़ रहा है। इस जंग में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है।
