निरंदपुर एवं मदनी जलाशयों से रवि सीजन में होगी फसलों की सिंचाई, क्षेत्रीय विधायक ने सिंचाई परियोजनाओं का किया निरीक्षण | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

निरंदपुर एवं मदनी जलाशयों से रवि सीजन में होगी फसलों की सिंचाई, क्षेत्रीय विधायक ने सिंचाई परियोजनाओं का किया निरीक्षण | New India Times

देवरी एवं केसली विकासखण्ड की ड्राई जोन कहे जाने वाले महाराजपुर, सहजपुर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित 3 सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के 4 दर्जन से अधिक ग्रामों में पेयजल, फसलों की सिंचाई एवं मवेशियों के लिए पानी की समस्या से निजात मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने जल संसाधन के अधिकारियों के साथ देवरी एवं केसली विकासखण्ड में निर्मित हो रही निरंदपुर, मदनी एवं निवारी लघु एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

निरंदपुर एवं मदनी जलाशयों से रवि सीजन में होगी फसलों की सिंचाई, क्षेत्रीय विधायक ने सिंचाई परियोजनाओं का किया निरीक्षण | New India Times

लगभग 40 वर्षो से लंबित निरंदपुर बांध के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक को बताया कि निरंदपुर जलाशय की नहरों का
92 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है, नाला क्लोजर की कार्रवाई की जा चुकी है जिससे जलाशय में इस वर्ष वर्षाकाल में जल भराव होने से महाराजपुर क्षेत्र में
भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी एवं अगामी रवि सीजन में कृषकों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्ध हो सकेगा। मदनी लघु सिंचाई परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मदनी बांध का कार्य आगामी 15 दिवसों में पूर्ण कर लिया जाएगा. विगत वर्ष नाला क्लोजर कर बांध में जल संरक्षित किया गया था परंतु नहर निर्माण न होने के कारण कृषकों को सिंचाई सुविधा का
लाभ प्राप्त नहीं हुआ था। इस वर्ष रवि सीजन में पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
निवारी बांध के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन अधिकारियों ने बताया कि बांध के डूब क्षेत्र की भूमि की भूअर्जन कार्रवाई पूर्ण हो जाने के कारण बांध का निर्माण
कार्य द्रुत गति से चल रहा है, अगले वर्ष तक बांध एवं नहर निर्माण पूर्ण होने की पूर्ण संभावना है। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर विधायक हर्ष यादव द्वारा कार्य में सुधार एवं गुणवत्ता का ध्यान रखे जाने के निर्देश दिये। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र में पर्याप्त कृषि भूमि उपलब्ध होने के बाद भी फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्धता न होने के कारण कृषकों को आपेक्षित लाभ
नहीं मिल पाता, आगामी रवि सीजन में निरंदपुर एवं मदनी बांधों के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 1 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी एवं आपास के ग्रामों में जलस्तर में वृद्धि होगी. निवारी बांध बड़ी परियोजना है इसके पूर्ण होने से लगभग 2 दर्जन ग्रामों को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री भीमसींग मोहनिया, एसडीओ अखिल बिल्थरें एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version