बिजली की उपेक्षा को लेकर लोगों नेकिया नेनेशन हाइवे जाम | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT; ​बिजली की उपेक्षा को लेकर लोगों नेकिया नेनेशन हाइवे जाम | New India Timesबिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के बाबूपुर तथा मधुबन गांव सहित एक दर्जन गांव के लोग आज भी लालटेन युग में जी रहे हैं। राज्य सरकार तथा विभागीय उपेक्षा से परेशान लोगों ने आज पूर्व विधायक अमन पासवान तथा भाजपा नेता दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में एनएच 80 जामकर गांव का अविलंब विद्युतीकरण कराने की मांग की। 

आज सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर जमे रहे। डीसीएलआर कहलगांव तथा प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार एवं पीरपैती के थाना प्रभारी के पहल पर ग्रामीण अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करने बाबूपुर तथा मधुबन गए। उनके साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। बिजली विभाग शीघ्र इन गांवों को TET सीपीएल को स्थानांतरित करेगा तथा गांव में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। पूर्व विधायक अमन कुमार तथा भाजपा नेता दिलीप मिश्रा ने राज्य सरकार पर दियारा क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री अपनी ब्रांडिंग में व्यस्त हैं, जब की जनता जन समस्याओं से त्रस्त है। किसान बदहाल हैं। युवा रोजगार विहीन हैं। राज के लोग लूट खसोट में व्यस्त हैं। जिलाधिकारी भागलपुर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की एक नहीं सुन रहे हैं। अगर समय रहते जिला प्रशासन के रवैया में परिवर्तन नहीं हुआ तो ,जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर शिवबालक तिवारी, सुतांसु मंडल, अमरजीत भारती, मुंन्ना सिंह,सचिन पांडेय, ऋषिकेश सिंह समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version