भागलपुर के ग्लोकल अस्पताल में ड्रग विभाग के द्वारा की गई छापेमारी | New India Times

अतीश दीप॔कर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के ग्लोकल अस्पताल में ड्रग विभाग के द्वारा की गई छापेमारी | New India Times

भागलपुर ड्रग्स विभाग की टीम ने रुचि के दिए गए बयान के आधार पर भागलपुर ग्लोकल अस्पताल के मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। घण्टों चली छापेमारी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने कहा कि महिला ने रेमडेसीवीर इंजेक्शन को लेकर बयान दिया था उसको लेकर ही आज जांच करने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं।

भागलपुर के ग्लोकल अस्पताल में ड्रग विभाग के द्वारा की गई छापेमारी | New India Times

रेमडेसीवीर इंजेक्शन की एक वाइल मिसिंग है उसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जाएगी। इंजेक्शन की पूरी रिपोर्ट नहीं मिली तो कार्रवाई होगी और दुकान भी बंद किया जा सकता है।

बता दें कि रुचि रोशन ने कल सोमवार को ग्लोकल अस्पताल के खिलाफ दिए गए बयान में रेमडेसीवीर इंजेक्शन का भी जिक्र किया था। रुचि रोशन ने कहा था कि उनके पति को रेमडेसीवीर की आधी डोज ही दी गई थी और आधी डोज फ्लोर पर गिरा दी गई थी। हालांकि ड्रग्स विभाग की टीम जांच कर रही है। वहीं इस घटना की जाँच प्रशासनिक अधिकारियों की 3 सदस्य टीम भी कर रही है।

By nit

Exit mobile version