अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मिली जानकारी के मुताबिक़ नगर पुलिस अधीक्षक निशातपुरा ने गांधी नगर थाना प्रभारी के.एस.मुकाती को भोपाल शहर एवं गांधीनगर थाना क्षेत्र में बढ़ते हुये दो पहिया वाहन चोरी के वारदातों को देख कर उन पर अंकुश लगाने के लिये एक टीम गठित करने का निर्देश दिया था तथा मुखबिरों को सक्रिय करने की हिदायत दी थी। थाना प्रभारी द्बारा उप निरीक्षक शाहबाज खान एवं प्रवीण चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। कल दिनांक 15:12:2016 की रात मुखबिर की सूचना के आधार दो युवकों को गांधी नगर तिराहे पर रंगे हाथों एक चोरी मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों से जब पूछताछ की गयी तो उन लोगों ने अपना नाम व निवासी रामपाल मीणा उर्फ राज 25 वर्ष पुत्र काशी राम मीणा ग्राम पीलू खेडी थाना अहमद पुर जिला सीहोर, मुकेश मेहरा 20 वर्ष पुत्र राम नारायण मीणा ग्राम पीलू खेडी थाना अहमद पुर जिला सीहोर बताया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पांच अन्य दो पहिया वाहनों की चोरी करने की भी बात कबूली है ।थाना गांधी नगर की पुलिस ने बताया की आरोपियों के निशानदेही पर पांच मोटर साइकलें बरामदरकर ली गई हैं। फिलहाल अभी जांच चल रही है। आगे की पूछताछ में अभी और भी चोरी की वारदात का खुलासा हो सकता है।
