विधायक की अपील पर दमुआ से पहुंची मदद, विधायक की उपस्थिति में नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबांके एवं समाजसेवी मदन सोनी ने रोगी कल्याण समिति को सौंपे 1 लाख 18 हजार 500 रुपये | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विधायक की अपील पर दमुआ से पहुंची मदद, विधायक की उपस्थिति में नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबांके एवं समाजसेवी मदन सोनी ने रोगी कल्याण समिति को सौंपे 1 लाख 18 हजार 500 रुपये | New India Times

कोरोना महामारी में इलाज के लिए भटकते लोगों एवं ऑक्सीजन के लिए तड़पते हुए मरीजों को प्राणवायु देने जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके एवं सम्माजसेवियों द्वारा की जा रही पहल को अब सभी ओर से समर्थन मिलने लगा है। एक ओर जहाँ विधायक रोगीकल्याण समिति में दान करने लोगों से व्यक्तिगत अपील कर रहे है वहीं कुछ लोग एवं संस्थाए स्वतः मदद के लिए आगे आ रहे है। आज दमुआ के व्यपारियों एवं समाजसेवियों के द्वारा रोगिकल्याण समिति जुन्नारदेव में कोरोना मरिजों को ऑक्सीजन एवं बेहतर उपचार हेतु नगद राशि जमा की। आज जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, नगरपालिका दमुआ के अध्यक्ष सुभाष गुलबांके वरिष्ट कांग्रेस नेता एवं व्यपारी मदन सोनी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, जीतेन्द्र अग्रवाल, नवीद सिद्दीकी , आबिद खान के द्वारा एस डी एम मधुवंध राव धुर्वे को 1 लाख 18 हजार पाँच सौ रुपये की नगद राशि सौंपते हुए सभी के उत्तम स्वाथ्य की कामना की।
विधायक श्री उइके ने दमुआ के सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अन्य और भी लोगों से मदद की अपील की है।


आज इन्होंने दिया अंशदान …

  1. श्री मदन सोनी दमुआ 51000/-
  2. श्री व्यपारी बंधु दमुआ 21000/-
  3. श्री किशन अरोरा न्यू क्लाथ स्टोर दमुआ 11000/-
  4. श्री राजू सूर्यवंशी कंस्ट्रक्शन दमुआ 11000/-
  5. श्री लुकमान भाई लुकमान हार्डवेयर दमुआ 11000/-
  6. श्री डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एन्ड सर्विशेष इंदौर 11000/-
  7. श्री राजू सोलंकी दमुआ 2500/-

कुल 1लाख 18 हजार पांच सौ रुपये.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version