मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से लड़ने के लिए दिशा निर्देश कियें जारी | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से लड़ने के लिए दिशा निर्देश कियें जारी | New India Times

प्रदेश में कोविड 19 से व्यापारियो को उत्पन्न असामान्य परिस्तिथियों के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा आज webinar के माध्यम से संवाद कार्यक्रम था जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड की चेन को तोड़ने के लिए सरकार को कुछ नए व कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं जिसमें उत्तर प्रदेश में व्यवसायी इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को अलीगढ़, मुरादाबाद, नोएडा, चंदौली, आज़मगढ़, प्रयागराज, कानपुर अनेकों शहरों में मेडिकल ऑक्सिजन में कन्वर्ट करके प्रदेश की ऑक्सिजन समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। सरकार इसमे पूरा सहयोग करेगी। इसके साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में अनेकों जगह पर दवाइयों की आपूर्ति में लगे वाहनों को पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से रोक जा रहा है इन पर पूरी तरह से रोक लगाने का सुझाव, व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को दिया गया है इस पर यूपी के मुख्यमंत्री ने तत्काल इन समस्याओं को दूर करने के दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को webinar के मध्य में ही जारी किए यह जानकारी वेबिनार से जुड़े उ0 प्र0 व्यापारी कल्याण समिति के सदस्य शुभम् अग्रहरी ने दी साथ ही साथ उन्होंने बताया कि सरकार को भी से लड़ने के लिए हर संभव लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version