त्रिवेंद्र जाट, सागर/दमोह (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने दमोह उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री अजय टण्डन की ऐतिहासिक जीत पर कहा कि दमोह उपचुनाव के परिणाम से प्रदेश से भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत हो गयी है। भाजपा की जनता से पहले चुनाव को प्राथमिकता की नीति व सोच को जनता ने इस परिणाम से कड़ा सबक सिखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ, झूठी घोषणाओं, झूठे शिलान्यास, झूठे भूमि पूजन, सौदेबाज़ी व बोली की राजनीति, संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या, समाज को बांटने की राजनीति, नफ़रत की राजनीति के अंत की शुरुआत हो चुकी है। श्री चौधरी ने कहा कि दमोह की जनता ने आज देश भर में संदेश दे दिया है कि वो किस रास्ते पर चलना चाहती है। श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दमोह के मतदाता का आभार व्यक्त करती है कि जिन्होंने कांग्रेस पर भरोसा कर सच्चाई का साथ दिया।
