कोरोना मरीजों के लिए राहत की खबर: आज फिर पहुंचे रेमेडेसिविर इंजेक्शन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कोरोना मरीजों के लिए राहत की खबर: आज फिर पहुंचे रेमेडेसिविर इंजेक्शन | New India Times

कोरोना के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रेमेडेसिविर इंजेक्शन सहित अन्य जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा आज विशेष विमान से ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए फिर से रेमेडेसिविर इंजेक्शन ग्वालियर विमानतल पर पहुंचाए गए हैं।
यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रेमेडेसिविर इंजेक्शन के डिब्बे रिसीव किये।
ग्वालियर जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत रेमिडेसिविर इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने विशेष व्यवस्था बनाई है। यह सभी इंजेक्शन आवश्यकता के आधार पर शासकीय एवं निजी चिकित्सालय को दिए जाएंगे। कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर शहर में कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य को जल्द ही ठीक करने के लिए इंजेक्शन एवं ऑक्सीजन की सप्लाई निरंतर जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version