कलेक्टर ने सईदा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर का किया निरीक्षण | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने सईदा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर का किया निरीक्षण | New India Times

कोविड-19 को हराने एवं संक्रमित नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगामी तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने कोविड केयर केंद्र के रूप में स्थापित करने हेतु गणपति नाका रोड स्थित युनानी तिब्बी एजुकेशन सोसाइटी बुरहानपुर अंतर्गत संचालित सईदा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का निरीक्षण किया। तथा सईदा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में उपलब्ध उपकरणों, मानव संसाधनों तथा वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन से महत्वपूर्ण आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.गर्ग, सोसायटी के सदस्य नूरुद्दीन काजी, चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर हैदर अली अंसारी, शब्बीर हुसैन बाबा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version