मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के व्यापक हित में कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह द्वारा कोरोना योद्धा सेल का गठन कर बुरहानपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने पर सीनियर कर्मचारी नेता एवं मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह गहलोत, संभागीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष मोहन इंग्ले, सचिव रितेश शाह सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस नवाचार के लिए कलेक्टर बुरहानपुर का आभार व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ ने कलेक्टर बुरहानपुर का स्वागत कर माना आभार
जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की हितों के रक्षार्थ कलेक्टर बुरहानपुर प्रवीण सिंह द्वारा कोरोना यौद्धा सेल का गठन करने पर अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह से उनके दफ़्तर में मुलाकात कर उन का स्वागत कर आभार माना है। इस अवसर पर अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की मध्य प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान, जिलाध्यक्ष रजिया खान, ब्लॉक अध्यक्ष अलहाज सैयद शहजाद अली, जन शिक्षक शौकत उल्ला खान आदि कलेक्टर ने कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर पवन सिंह का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शॉल, मास्क और सेनीटाइजर देकर उनका स्वागत किया और उनका आभार माना। अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ उर्दू भाषा के रक्षा हेतु गठित है, जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा की उन्नति में सहयोग देना है लेकिन इस संगठन के द्वारा सोशल मीडिया पर कलेक्टर का आभार व्यक्त करने की जो जानकारी उर्दू भाषा में पोस्ट की गई है, उसमें अधिकांश वाक्य गैर उर्दू के इस्तेमाल करने की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है, जबकि संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष उर्दू में पीएचडी हैं।
