मौला अली (अ.स.) के यौमे शहादत के मौके पर अंजुमन सदा ए हुसैनी ने मातमी नशिस्त का किया ऐहतमाम | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​मौला अली (अ.स.) के यौमे शहादत के मौके पर अंजुमन सदा ए हुसैनी ने मातमी नशिस्त का किया ऐहतमाम | New India Timesझांसी नगर मोहल्ला मेवतीपुर अज़खानाये मोहोम्मद, नक़ी के अज़खाने में बरपा हुई, जिसे अंजुमन सदाय ए हुसैनी के सभी मातम लोगों की मौजूदगी रही एवं अंजुमन सदा ए हुसैनी के सभी मातमदार और समस्त शिया समुदाय की उपस्थिति में मौला अली, अ ,स ,की शहादत पर 19 रमज़ान को मज्लिस बरपा हुई। जिसमें (ईरान से आये आली जनाब मौलाना फ़रमान अली आब्दी ) ने इमाम अली अ,स, के फ़ज़ाइल और मसाएब बयां किये जिसको सुनकर सारे मजमे में ग़म का माहौल छा गया। सभी ने ग़म का इज़हार करने के लिए काले कपडे पहन कर आपने ग़म का इज़हार किया। ​

मौला अली (अ.स.) के यौमे शहादत के मौके पर अंजुमन सदा ए हुसैनी ने मातमी नशिस्त का किया ऐहतमाम | New India Timesमौलाना फ़रमान अली आब्दी ईरानी ने फरमाया की हज़रत अली अलैहिस सलाम को नमाज़ की हालत में अब्दुल रेहमान इब्ने मुल्जिम ने धोके से नमाज़ में ज़हर से बूझी तलवार से मस्जिदे कूफ़ा में हमला कर के सरे मुबारक़ को तन से जुदा कर दिया था। जिसको सुनकर सभी मातमदरों में ग़म का माहौल छा गया। बाद मजलि मौला अली के ताबूत की ज़ियारत और आलमे मुबारक़ की सभी ने ज़ियारत की और नोहा ख्वानी हाशिम अली, समर आब्दी, मर्सिया ख्वानी हाजी अली नवाब साहब ने की। जिसमें बदायू से आये सैय्यद शिराज़ हुसैन रिज़वी ने भी इमाम की शहादत पर शोक मनाया। जिसमें मौजूद संयोजक, (फ़ुरक़ान हैदर आब्दी ,एवं,क़मर आब्दी ,) एम्, सै, शहीद राज़ा आब्दी ,ज़ाहिद रज़ा आब्दी, आरिफ़ राज़ आब्दी, इंतज़ार हुसैन साहब ,फायेक साहब ,ज़मीन आब्दी ,शाकिर आब्दी ,सगीर आब्दी, मुजाहिद हुसैन स,मासूम रज़ा ,गुलफ़ाम आब्दी, काशिफ आब्दी, फैज़ान आब्दी ,फ़ाह्यान आब्दी, ज़ेनुल आब्दी , ने इमाम की शहादत पर मातम और इस ग़म के माहौल में अपने इमाम को पुरसा देकर हज़रत अली अ,स,के ताबूत की और आलम की ज़ियारत कराई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version